निज स्वप्न लगे भयावह
औरों के सुंदर-सुखद चितेरे
मुखरता मौन हो गयी
जब सिसकियों के सागर
हुए लबालब बहुतेरे
खोटे सिक्के लेने लगे
इम्तिहान खरेपन का
वक़्त मरहम हो ज़रूरी नहीं
हो तेरह का या तिरेपन का
समय की धार करती विखंडित
स्मृतियों का पावन चराग़
आओ कस डालें मन-वीणा के तार
फिर सुनें मधुर असावरी राग!
©रवीन्द्र सिंह यादव

समय हर घाव नहीं भरता बल्कि स्मृतियों को धुंधला कर जाता है।ऐसे कठिन समय में हार मानने की बजाय मन की भावनाओं को संभालकर आशा और मधुरता के साथ जीवन की नयी शुरुआत करने का आह्वान करती आपकी रचना बहुत अच्छी लगी। कविता का सारा सार समेटे अंतिम बंध लाज़वाब है।
जवाब देंहटाएंसादर।
------
जी नमस्ते,
आपकी लिखी रचना शनिवार २१ नवंबर २०२६ के लिए साझा की गयी है
पांच लिंकों का आनंद पर...
आप भी सादर आमंत्रित हैं।
सादर
धन्यवाद।
खोटे सिक्के लेने लगे
जवाब देंहटाएंइम्तिहान खरेपन का
यही सच है
व्वाहहहहहह
जवाब देंहटाएंमरहम जबरदस्त
आभार
वंदन