नागफनी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
नागफनी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 29 फ़रवरी 2020

इतरायी नागफनी ख़ुद पर



तान वितान जब
नागफनी ने 
घेरा पूरा खेत,
मरुभूमि ने 
दिली सत्कार किया 
विहँसी भूरी रेत।  

इतरायी 
नागफनी ख़ुद पर 
जब बंध्या-धरती का 
सलोना शृंगार हुई,
सूख गयी जब 
हरियाली चहुओर 
अकाल में पशुओं का 
जीवनरक्षक आहार हुई।  

तन्हा-तन्हा 
जीती रहती नागफनी 
जब खिली हुईं थीं 
रंग-विरंगी फुलवारियाँ,
सुमन-गंध ग़ाएब हुई 
सूख गयीं सारी 
प्यारीं कोमल पंखुड़ियाँ
तब नागफनी ने
व्यथित मन बहलाया 
कम से कम पानी में भी 
दुर्दिन में जीवन जीने का 
झंझावाती मार्ग सुझाया।


© रवीन्द्र सिंह यादव

विशिष्ट पोस्ट

बहुत बीमार था वह दिन ...

वह बीमार दिन  तड़प-तड़पकर गुज़रा  नई दिल्ली में  एक पचपन साल पुरानी  बहुमंज़िला इमारत  भरभराकर ढह गयी सपने सजाने  भविष्य सँवारने  किरायेदार बन र...