बाल कविता लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
बाल कविता लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 22 फ़रवरी 2021

पीली चिड़िया

वह आकाश से उतरी  

नीम की फुनगी पर 

हौले से आ बैठी

थोड़ी देर सुस्ताकर   

मुंडेर पर आ बैठी

नन्ही पीली चिड़िया

बसंती धूप की छमछम ने   

बच्चों से कहा देखो 

आई अजनबी चिड़िया 

बच्चे उत्साहित हो 

लगे वीडियो बनाने 

चिड़िया लगी 

प्यारे स्वर में चहचहाने

फुदक-फुदककर 

लगी मुंडेर पर 

मोहिनी नाच दिखाने 

तभी आसमान में 

बाज उड़ता दिया दिखाई

देखकर मासूम बच्चों को 

आ गई सजल रुलाई

पीली चिड़िया ने 

दिखलाई अपनी चतुराई 

छितराई थी छप्पर पर 

लौकी की अनमनी बेल  

शंकु-से मुड़े 

सूखे पीले पत्ते ने 

शिकारी का बिगाड़ा खेल

चुपके से पीली चिड़िया 

शंकु में आ समाई   

डरी सहमी नन्ही जान ने 

चैन की साँस पाई

देखकर यह नज़ारा 

ताली बच्चों ने ख़ूब बजाई।  

© रवीन्द्र सिंह यादव    

 

विशिष्ट पोस्ट

बहुत बीमार था वह दिन ...

वह बीमार दिन  तड़प-तड़पकर गुज़रा  नई दिल्ली में  एक पचपन साल पुरानी  बहुमंज़िला इमारत  भरभराकर ढह गयी सपने सजाने  भविष्य सँवारने  किरायेदार बन र...