शुक्रवार, 30 नवंबर 2018

समुंदरों को दिखा रहा हूँ


मैं अपनी  कश्ती  पार लाकर, 

समुंदरों   को  दिखा  रहा  हूँ। 


जीवन   के  ये  गीत  रचे जो, 

मज़लूमों   को  सुना  रहा हूँ। 


चला हूँ जब से कँटीले पथ पर, 

पाँव   के   छाले  छुपा  रहा हूँ। 


उतर  गया  हूँ  सागर तल में, 

प्यार  के  मोती  उठा  रहा हूँ। 


अहंकार    के    दावानल   में, 

प्रेम  की  बूँदें  गिरा  रहा   हूँ। 


जहाँ बुझ गया चाँद फ़लक का, 

चराग़  होना  सिखा  रहा  हूँ।   


इंसानियत    के    कारवाँ   में, 

जुड़ो  अभी   मैं  बुला  रहा  हूँ। 


उदास   बैठी   सूनी  घाटी  में, 

उम्मीद के फूल खिला रहा हूँ।  


अंधकार   से   डरना   छोड़ो, 

मैं  एक  दीपक  जला रहा  हूँ।  

© रवीन्द्र सिंह यादव


20 टिप्‍पणियां:

  1. वाह्ह्ह... वाह्ह्ह.... लाज़वाब.. शानदार.. ग़ज़ल...हर बंध बहुत ही सुंदर गेय रचना आदरणीय रवींंद्र जी..बधाई आपको बहुत सारा..।

    जवाब देंहटाएं
  2. वाह!!रविन्द्र जी ,बहुत खूब!!

    जवाब देंहटाएं
  3. बहुत सुन्दर रचना आदरणीय
    सादर

    जवाब देंहटाएं
  4. सुंदर भावपूर्ण प्रस्तुति आदरणीय।

    जवाब देंहटाएं
  5. निशब्द हूँ. क्या कहूँ. जोश और ओज से परिपूर्ण रचना 👏 👏 👏

    जवाब देंहटाएं
  6. बहुत ही सहज और प्रेरणादायी रचना।
    "...
    इंसानियत के कारवाँ में,
    जुड़ो अभी मैं बुला रहा हूँ।
    ..."

    जवाब देंहटाएं
  7. जोश और जूनून से लबरेज़ एक जुनूनी रचना। समुंदरों को दिखा रहा हूँ ,मैं अपनी कश्ती पार लाकर ....बहुत ही बेहतरीन पंक्ति है। बहुत अच्छी लगी आपकी यह रचना। बधाई।



    जवाब देंहटाएं
  8. इंसानियत के कारवाँ में,
    जुड़ो अभी मैं बुला रहा हूँ।
    vaah...

    जवाब देंहटाएं
  9. आपकी लिखी रचना "मित्र मंडली" में लिंक की गई है. https://rakeshkirachanay.blogspot.com/2018/12/98.html पर आप सादर आमंत्रित हैं ....धन्यवाद!

    जवाब देंहटाएं
  10. वाह बहुत सुन्दर प्रस्तुति।
    मैं एक दीप जला रहा हूं।

    जवाब देंहटाएं
  11. बहुत लाजवाब ...
    हर शेर मुखर ... स्पष्टता से आपकी बात रख रहा है और गज़ब कह रहा है ...
    दिली दाद कबूल करें रविन्द्र जी ...

    जवाब देंहटाएं
  12. लाजवाब गजल !!!!
    एक से बढ़कर एक शेर....
    जहाँ बुझ गया चाँद फ़लक का,
    चराग़ होना सिखा रहा हूँ।
    बहुत ही उम्दा....
    वाह!!!!

    जवाब देंहटाएं
  13. सकारात्मकता की ज्योति से भरपूर अनुपम सृजन ।

    जवाब देंहटाएं
  14. आपकी इस प्रविष्टि् की चर्चा कल रविवार (29-11-2020) को  "असम्भव कुछ भी नहीं"  (चर्चा अंक-3900)   पर भी होगी। 
    -- 
    सूचना देने का उद्देश्य है कि यदि किसी रचनाकार की प्रविष्टि का लिंक किसी स्थान पर लगाया जाये तो उसकी सूचना देना व्यवस्थापक का नैतिक कर्तव्य होता है। 
    --   
    हार्दिक शुभकामनाओं के साथ।  
    --
    सादर...! 
    डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक' 
    --

    जवाब देंहटाएं
  15. मंत्रमुग्ध करती रचना - - नमन सह।

    जवाब देंहटाएं
  16. सुन्दर प्रस्तुति

    जवाब देंहटाएं

आपकी टिप्पणी का स्वागत है.

विशिष्ट पोस्ट

मूल्यविहीन जीवन

चित्र: महेन्द्र सिंह  अहंकारी क्षुद्रताएँ  कितनी वाचाल हो गई हैं  नैतिकता को  रसातल में ठेले जा रही हैं  मूल्यविहीन जीवन जीने को  उत्सुक होत...