पोती लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
पोती लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 28 अप्रैल 2020

लॉक डाउन में दादी का प्रश्न

दादी दबी आकांक्षाएँ लिए

पेशानी पर तेवर लिए

बेकसी का दौर 

चेहरे पर लिए

  बूढ़ी आँखों में   

प्रश्न-ख़ंजर लिए

पूछती पोती से

पैंतीसवें दिन

लॉक डाउन

कब ख़त्म होगा?

अपने गाँव जाना है

अपनों के बीच मरना है

बची सांसें ओसारे में पूरी करनी हैं

शहरी घुटन में क्या उम्र पूरी करनी है?

अजीब शहर है 

न धूप खुली 

न हवा खुली 

न खुला मन 

मोबाइल में व्यस्त 

अबाल-वृद्धजन  

दिखती ज़िंदा हूँ

मरी-सी हूँ!

समझी...! 

©रवीन्द्र सिंह यादव    

विशिष्ट पोस्ट

जलप्रलय

जल जीवन है  और मृत्यु भी  बहार है  तो विभीषिका भी जल किलकारी है  और चीख़ भी  इंसानी दंभ को  तोड़ती सीख भी नींव, कंगूरा,  दरवाज़े,खिड़कियाँ,झरोखे...