जानी मानी ब्लॉगर आदरणीया पम्मी सिंह 'तृप्ति' जी का नाम
पम्मी जी के सृजन कर्म में मख़मली एहसासात को तसव्वुर में नज़ाकत से संजोया गया है वहीँ जज़्बात को दिलकश अंदाज़ से लबरेज़ करना इनकी ख़ूबी है। इनका कविता कहने का अंदाज़ निराला है जिसमें नवीनता की ख़ुशबू महसूस होती है। सुकोमल भावों को उकेरने लिये ज़रूरी है चिंतन में प्रकृति और सामाजिक सरोकारों का स्पर्श समाहित हो जिसका पम्मी जी ने भरसक प्रयास किया है।
पम्मी जी साहित्य की विभिन्न विधाओं में निरंतर रचनाकर्म में रत हैं।
इनकी प्रकाशित पुस्तकें हैं -
1. काव्यकाँक्षी
2. 24 लेखक 24 कहानियाँ
3. सबरंग क्षितिज:विधा संगम
आपके अनेक साझा पुस्तक संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं।
हमारी ओर से पम्मी जी को पुनः ढेरों शुभकामनाएँ एवं बधाई।

