आप जानते हैं
समानांतर रेल-पटरियों (ब्रॉड गेज़) के बीच की दूरी
कितनी तय है?
1676 मिलीमीटर
एक मीटर सरसठ सेंटीमीटर छह मिलीमीटर
पाँच फ़ुट छह इंच
मैं यह हिसाब
आपको क्यों समझा रहा हूँ?
क्योंकि भारत में
पुरुष की औसत लंबाई भी
लगभग यही है
अब यहाँ ख़ास / ध्यानाकर्षक बात यह है कि
आज मैंने
रेल-पटरियों के मध्य
रेल-पटरियों के मध्य
एक ओर
पटरी को सिरहाना समझ
इत्मीनान से सर रखे
पटरी को सिरहाना समझ
इत्मीनान से सर रखे
दूसरी ओर पाँव पसारे
लकड़ी / सीमेंट के स्लीपर पर
टिकाए पीठ
लकड़ी / सीमेंट के स्लीपर पर
टिकाए पीठ
बेफ़िक्र सोते हुए
कृशकाय मज़दूर देखे
लाचारी में क़ानून तोड़ते
भारत के मजबूर देखे
लाचारी में क़ानून तोड़ते
भारत के मजबूर देखे
कमाल का भरोसा है उनका
नींद में भी सजग रहने पर
सरकारी आदेश पर
लॉक डाउन में
रेल चक्काजाम पर
उन्हें नहीं मालूम
बेरहम सरकार
कब अपना आदेश बदल दे!
कब विशेष ट्रैन चला दे!
चिरनिद्रा में न सुला दे...!
© रवीन्द्र सिंह यादव