एक अनाड़ी नाविक
उतरा नदी में
इस यक़ीन के साथ
कि पार लग जाएगा
माहौल से बेपरवाह
मौसम के पैटर्न से अनभिज्ञ
मझधार तक पहुँचा
क्रुद्ध हवा ने
अचानक आकर
विश्वासघात किया
छूने लगी नीर नदी का
मनमानी ताक़त से
उठती-गिरती
तीव्र लहरों में
नाव का बैलेंस
डगमगा गया
अकेली नाव
दूर बहती दिखाई दी!
©रवीन्द्र सिंह यादव
उतरा नदी में
इस यक़ीन के साथ
कि पार लग जाएगा
माहौल से बेपरवाह
मौसम के पैटर्न से अनभिज्ञ
मझधार तक पहुँचा
क्रुद्ध हवा ने
अचानक आकर
विश्वासघात किया
छूने लगी नीर नदी का
मनमानी ताक़त से
उठती-गिरती
तीव्र लहरों में
नाव का बैलेंस
डगमगा गया
अकेली नाव
दूर बहती दिखाई दी!
©रवीन्द्र सिंह यादव