मुद्दई लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मुद्दई लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 15 नवंबर 2018

आईना


छींक अचानक आयी 
सामने था आईना,
क्या रखते हो अन्दर  
धुँधला हुआ आईना।

वक़्त--तपिश 
लेकर आयी गर्म हवा,  
धुँध छँट  गयी और 
साफ़ हुआ आईना। 

देखकर ख़ुद को 
ग़ुरूर था आसमान पर,
अपने-सा दिखा तो 
ना-गवार हुआ आईना।  

दरकतीं हैं बुलंद से बुलंद 
इमारतें ज़माने में
टूटा फिर भी पहचान से 
महरूम हुआ आईना। 

सहम जाते हैं लोग 
देखकर अपनी हक़ीक़त
बेरहम कभी मुद्दई 
कभी मुंसिफ़ हुआ आईना। 

औरों की आँखों में 
देख लेते हैं अक्स अपना
फिर भी ज़माने की 
दरकार हुआ आईना। 

जमती रहती है धूल 
गर रोज़ साफ़ किया
 हो अपनी नज़रों से गिरना    
निहायत ज़रूरी हुआ आईना। 

© रवीन्द्र सिंह यादव

विशिष्ट पोस्ट

जलप्रलय

जल जीवन है  और मृत्यु भी  बहार है  तो विभीषिका भी जल किलकारी है  और चीख़ भी  इंसानी दंभ को  तोड़ती सीख भी नींव, कंगूरा,  दरवाज़े,खिड़कियाँ,झरोखे...