इज़राइल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
इज़राइल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 1 अप्रैल 2026

जारी है युद्ध

द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद जन्मे 

कुबुद्धि बालक  

अब तक तो वयोवृद्ध हो चुके हैं

हिंसक उन्माद में डूबकर

मानसिक संतुलन खो चुके हैं  

अमेरिका और इज़राइल 

मिलकर लड़ रहे हैं युद्ध 

अकेले ईरान से

महीना भर भी कम लग रहा है इन्हें 

लड़ते-लड़ते भीषण युद्ध 

मारे जा रहे हैं मासूम बच्चे 

जिनका कोई अपराध नहीं 

मारे जा रहे हैं लोग 

जिनके पास बचाव के लिये कोई हथियार नहीं 

मारे जा रहे हैं लगातार 

निरपराध परिंदे और सुकोमल तितलियाँ 

जो अनभिज्ञ हैं विकृत मानवीय सोच से 

क्या दोष है पर्यावरण का 

जो डूब गया है 

बिषैले बारूद के गर्द-ओ-ग़ुबार में 

सामूहिक मृत्यु को सहज बनाते 

विवेकहीन नेताओं के आदेश

भरा है जिनमें तकनीकी आवेश  

अपने लिये सुखद मृत्यु की कल्पना में डूबे हैं 

धिक्कार है ऐसे संवेदनाविहीन दिमाग़ों पर!

जागो शांति के मसीहाओ!

वक़्त रहते पृथ्वी को वीरान होने से बचा लो!

और कोई कुबुद्धि ऐसी क्षमता में न हो 

जो ले जाए दुनिया को 

परमाणु-युद्ध की ओर 

विवेकशील मस्तिष्क को ही सौंपना 

अब देश की बाग-डोर!    

 © रवीन्द्र सिंह यादव  


शनिवार, 12 मई 2018

मेहमान को जूते में परोसी मिठाई.....

समाचार आया है-

"इज़राइली राजकीय भोज में जापानी प्रधानमंत्री को 
जूते में परोसी मिठाई!" 
ग़ज़ब है जूते को  
टेबल पर सजाने की ढिठाई !!

दम्भ और आक्रामकता में डूबा 
एक अहंकारी देश 
भूल गया है 
मेहमान-नवाज़ी का पाक परिवेश 

परोसता है मिठाई मेहमान को 
चॉकलेट से बने जूते में 
आधुनिकता की अंधी दौड़ में 
इस रचनात्मक (?) मज़ाक़ के 
सांस्कृतिक निहितार्थ समझना 
नहीं है इनके बूते में ! 

#रवीन्द्र सिंह यादव 

शब्दार्थ /WORD  MEANINGS 
ग़ज़ब  = क्रोध, प्रकोप, ग़ुस्सा / ANGER, FURY, RAGE 

ढिठाई = धृष्टता, ढीठपन, गुस्ताख़ी / AFFRONT, ARROGANCE 

दम्भ = पाखण्ड, ढोंग, कथनी-करनी का अलग-अलग होना  /                                  HYPOCRISY 

मेहमान-नवाज़ी = अतिथि-सत्कार  / HOSPITALITY 

पाक = पवित्र, शुद्ध / PURE, HOLY

परिवेश =  माहौल, वातावरण, परिधि / SURROUNDING 

रचनात्मक = निर्माण / रचना सम्बन्धी / CREATIVE,                                                CONSTRUCTIVE 

मज़ाक़ = परिहास, खिल्ली / TEASE  

विशिष्ट पोस्ट

जलप्रलय

जल जीवन है  और मृत्यु भी  बहार है  तो विभीषिका भी जल किलकारी है  और चीख़ भी  इंसानी दंभ को  तोड़ती सीख भी नींव, कंगूरा,  दरवाज़े,खिड़कियाँ,झरोखे...