समाचार आया है -
"माल्या से छिनने वाला है गोल्डन टॉयलेट!"
संभवतः
माल्या का
मल-मूत्र महकता होगा
अतः सोने की
टॉयलेट सीट का ख़्याल
मन में खटकता होगा
19 नवम्बर को
मनाया जाता है
विश्व शौचालय दिवस
सुनने को ऐसे समाचार
आज हम हैं विवश
मल में हो सकते हैं-
WBC,
RBC,
CYST,
OVA,
कृमि, बैक्टीरिया और फंजाई
इस ठग व्यवसायी को
कौन समझाये भाई
लंदन में एक लेखक ने
कर दिया असहज खुलासा
विलासता में डूबे
शातिर शख़्स को
कैसे मिले दिलासा
देश से ले भागा रोकड़ा
करके महा फ्रॉड
विदेश में भी दिखलायी कला
लेकिन घिर गया
लगा न पाया दौड़
क़लम घिसने वाले
सदियों रहे गुमनाम
गोल्डन सीट वाले
टॉयलेट के मालिक
चर्चा में दिलचस्पी से
हो जाते हैं बदनाम
हमारी जीवन शैली में
सोने से जुड़ी है
श्रेष्ठता की भावना
सोने की करते हैं
लोग कामना
सोने को आदर इतना
भारत में महिलाऐं
नहीं पहनती हैं
सोने के बिछुआ
यह समाचार पढ़कर
आपको आश्चर्य हुआ?
© रवीन्द्र सिंह यादव