ये
स्मोग
श्वसन
दमघोंटू
छाया हवा में
धुआँ-केमिकल
प्रदूषण का फल।
ये
जानो
पीएम*
सूक्ष्म कण
चालीस गुना
बाल से महीन
टू पॉइंट फाइव।
है
फैला
ज़हर
शरीर में
खींचते हवा
ज़िन्दगी के लिये
धुंध ही प्राणवायु।
ले
आया
बाज़ार
समाधान
साँस के लिये
ख़रीदो मास्क या
वायु प्यूरीफायर।
है
कौन
जो देगा
शुद्ध हवा
पक्की गारण्टी
सोती सरकार
विवश नागरिक।
क्या
आप
दायित्व
निभायेंगे
पर्यावरण
बचाना चुनौती
दिल्ली रण भीषण।
है
दिल्ली
आसरा
आते लोग
बसते जाते
रोज़ी-रोटी नाम
रोती अंधी सुरंग।
ये
कैसे
पड़ोसी
राजधानी
ढकी स्मोग से
जलाते पराली
कोसते सरकार।
वे
नादाँ
पटाखे
जलाते हैं
भेजते ख़ुशी
दूर-दूर तक
बढ़ाते प्रदूषण।
हैं
ख़ुश
डॉक्टर
प्रदूषण
रोगी बढ़ाता
टूटती साँसें भी
अदा करेंगी बिल।
© रवीन्द्र सिंह यादव
स्मोग
श्वसन
दमघोंटू
छाया हवा में
धुआँ-केमिकल
प्रदूषण का फल।
ये
जानो
पीएम*
सूक्ष्म कण
चालीस गुना
बाल से महीन
टू पॉइंट फाइव।
है
फैला
ज़हर
शरीर में
खींचते हवा
ज़िन्दगी के लिये
धुंध ही प्राणवायु।
ले
आया
बाज़ार
समाधान
साँस के लिये
ख़रीदो मास्क या
वायु प्यूरीफायर।
है
कौन
जो देगा
शुद्ध हवा
पक्की गारण्टी
सोती सरकार
विवश नागरिक।
क्या
आप
दायित्व
निभायेंगे
पर्यावरण
बचाना चुनौती
दिल्ली रण भीषण।
है
दिल्ली
आसरा
आते लोग
बसते जाते
रोज़ी-रोटी नाम
रोती अंधी सुरंग।
ये
कैसे
पड़ोसी
राजधानी
ढकी स्मोग से
जलाते पराली
कोसते सरकार।
वे
नादाँ
पटाखे
जलाते हैं
भेजते ख़ुशी
दूर-दूर तक
बढ़ाते प्रदूषण।
हैं
ख़ुश
डॉक्टर
प्रदूषण
रोगी बढ़ाता
टूटती साँसें भी
अदा करेंगी बिल।
© रवीन्द्र सिंह यादव
पीएम* = PARTICULATE MATTER 2.5 (बाल की मोटाई से चालीस गुना छोटा सूक्ष्म कण ) साँस के लिये घातक कण


