दूर... दूर...
6 फ़ीट दूर!
करोना ने फैलाया है
क़दम-दर-क़दम
फ़ितूर ही फ़ितूर
वक़्त के क़हर में
हम हुए कितने मजबूर
हँसमुख बच्चे भी
हुए गुमसुम
बुज़ुर्गों की ख़ैरियत
हुई कम-से-कम
ऑक्सीजन देनेवालों का
बढ़ा है गुरूर!
करोना के आगे
खड़ा हूँ सेवा में हुज़ूर!
© रवीन्द्र सिंह यादव
