मास्क लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मास्क लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 20 नवंबर 2023

झाड़ी और शिशु

झाड़ी हाँफ रही थी 

उस रात 

जब 

ख़ुशी मनाने की सनक

ऐसी कि धमाके की क्रूर ध्वनि  

दूर-दूर तक पहुँचे

ख़ुशी दीवाली की हो 

या मैच जीतने की 

बारूद का धुँआँ 

झाड़ी की पत्तियों के 

स्टोमेटा का

मुख अवरुद्द करता 

कुछ दिन उपरांत 

झाड़ी सूख जाती है 

बारूदी धुँएँ के महीन कण 

मासूम बच्चों के फेफड़ों में 

जबरन धँस जाते हैं 

उनकी तड़प बढ़ा देते हैं

श्वास-प्रश्वास का विधान 

विकृत कर देते हैं 

जिसे सुनकर  

समझदार लोग

एयर प्यूरीफायर लगे घर से 

मुख पर मास्क लगाकर   

बस इतना ही कहते हैं- 

बच्चा भूखा होगा...     

©रवीन्द्र सिंह यादव

मंगलवार, 6 नवंबर 2018

साँसें दिल्ली में (वर्ण पिरामिड)

ये 
स्मोग
श्वसन 
दमघोंटू 
छाया हवा में 
धुआँ-केमिकल 
प्रदूषण  का  फल। 


ये 
जानो 
पीएम* 
सूक्ष्म कण 
चालीस गुना 
बाल से महीन 
टू  पॉइंट  फाइव। 



है 
फैला 
ज़हर 
शरीर में 
खींचते हवा 
ज़िन्दगी के लिये 
धुंध  ही   प्राणवायु। 


ले 
आया 
बाज़ार 
समाधान 
साँस के लिये 
ख़रीदो मास्क या 
वायु    प्यूरीफायर।


है 
कौन 
जो देगा 
शुद्ध हवा 
पक्की गारण्टी
सोती     सरकार 
विवश    नागरिक। 


क्या 
आप 
दायित्व 
निभायेंगे 
पर्यावरण 
बचाना चुनौती 
दिल्ली रण भीषण। 


है 
दिल्ली 
आसरा 
आते लोग 
बसते जाते 
रोज़ी-रोटी नाम 
रोती  अंधी  सुरंग।



ये 
कैसे 
पड़ोसी 
राजधानी 
ढकी स्मोग से  
जलाते      पराली 
कोसते      सरकार। 


वे  
नादाँ 
पटाखे 
जलाते हैं 
भेजते ख़ुशी 
दूर-दूर   तक 
बढ़ाते प्रदूषण। 


हैं 
ख़ुश 
डॉक्टर 
प्रदूषण 
रोगी बढ़ाता
टूटती साँसें भी 
अदा करेंगी बिल। 


© रवीन्द्र सिंह यादव 



पीएम* = PARTICULATE MATTER 2.5 (बाल की मोटाई से चालीस गुना छोटा सूक्ष्म कण ) साँस के लिये घातक कण 










विशिष्ट पोस्ट

जलप्रलय

जल जीवन है  और मृत्यु भी  बहार है  तो विभीषिका भी जल किलकारी है  और चीख़ भी  इंसानी दंभ को  तोड़ती सीख भी नींव, कंगूरा,  दरवाज़े,खिड़कियाँ,झरोखे...