शुक्रवार, 2 नवंबर 2018

प्रकृति को आने दो घर-द्वार

मन भर मन पर भार 

चल नहीं पाते उठाकर 

अब हम क़दम दो-चार 

पूर्वाग्रही सूचनाओं की 

आयी अजब  भरमार 

कहते फिर भी हम उसे 

निर्भीक  निष्पक्ष अख़बार 

ज़ेहनियत होती जाती बीमार 

समाया रग-रग में भ्रष्टाचार 

नैतिकता बेबस खड़ी उस पार

बदल गया है क़ायदा कारोबार

कहीं पौ-बारह कोई हुआ लाचार    

मन पर बढ़ता क्रोध का अम्बार 

परे होंगे त्रासद मनोविकार 

आओ छेड़ें सरगम के तार 

प्रकृति को आने दो घर-द्वार

सुनो बच्चों की चुलबुली पुकार

भरेगा भावुक ह्रदय  में प्यार।

© रवीन्द्र सिंह यादव



13 टिप्‍पणियां:

  1. बहुत ही सुन्दर और भावपूर्ण रचना 🙏

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. सादर आभार आदरणीया अभिलाषा जी रचना पर अपनी पसंद ज़ाहिर करने के लिये.

      हटाएं
  2. आपकी इस पोस्ट को आज की बुलेटिन सोहराब मोदी और ब्लॉग बुलेटिन में शामिल किया गया है। कृपया एक बार आकर हमारा मान ज़रूर बढ़ाएं,,, सादर .... आभार।।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. सादर आभार आदरणीय हर्षवर्धन जी रचना को ब्लॉग बुलेटिन में शामिल करने के लिये.

      हटाएं
  3. अद्भुत, बहुत खूबसूरत रचना

    जवाब देंहटाएं
  4. बहुत ही सुन्दर रचना

    जवाब देंहटाएं
  5. आपकी लिखी रचना "मित्र मंडली" में लिंक की गई है. https://rakeshkirachanay.blogspot.com/2018/11/94.html पर आप सादर आमंत्रित हैं ....धन्यवाद!

    जवाब देंहटाएं
  6. वाह!!रविन्द्र जी ,बेहतरीन रचना!!

    जवाब देंहटाएं
  7. बहुत खूब जो बस में न हो उसे खूबसूरत मोड दे दो।
    विचारशील रचना।
    अप्रतिम अद्भुत

    जवाब देंहटाएं
  8. आपकी इस प्रविष्टि् की चर्चा कल बुधवार (20-11-2019) को     "समय बड़ा बलवान"    (चर्चा अंक- 3525)     पर भी होगी। 
    --
    सूचना देने का उद्देश्य है कि यदि किसी रचनाकार की प्रविष्टि का लिंक किसी स्थान पर लगाया जाये तो उसकी सूचना देना व्यवस्थापक का नैतिक कर्तव्य होता है। 
     --
    हार्दिक शुभकामनाओं के साथ।
    सादर...!
    डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक'  

    जवाब देंहटाएं
  9. काश आपकी पंक्तियों में निहित संदेश जन जन के मन तक पहुंचे। बेहद विचारणीय सृजन आदरणीय सर। बहुत खूबसूरत 👌
    सादर नमन सुप्रभात 🙏

    जवाब देंहटाएं

आपकी टिप्पणी का स्वागत है.

विशिष्ट पोस्ट

मूल्यविहीन जीवन

चित्र: महेन्द्र सिंह  अहंकारी क्षुद्रताएँ  कितनी वाचाल हो गई हैं  नैतिकता को  रसातल में ठेले जा रही हैं  मूल्यविहीन जीवन जीने को  उत्सुक होत...