नाख़ुन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
नाख़ुन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

नागरिक और सत्ता

सत्ता का रूप 

वीभत्स हो उठता है 

जब उसके हो जाते हैं 

नुकीले दाँत 

पैने-लंबे पंजों के नाख़ुन 

आँखों से विलुप्त शील 

ह्रदय में बैठ जाती है 

स्वार्थी संवेदनहीनता 

तब राजधानी की 

ख़ाकी सड़कों पर 

उसका क्रूर अमानवीय चेहरा

अट्टहास करता हुआ 

झूम-झूमकर थिरकता है 

मासूमों को कुचलकर  

करता है भयाक्रांत 

अपने ही 

निरपराध नागरिकों को

जो भाता है 

चंद चालाक धूर्तों को! 

©रवीन्द्र सिंह यादव 

****************

Citizen and Power


The nature of power

turns hideous

when it sprouts

sharp, pointed teeth

and long, razor-edged claws—

when decency vanishes from its eyes,

and selfish callousness

takes root in it's heart.

Then, upon the khaki-hued streets

of the capital,

its cruel, inhuman visage

dances with wild abandon,

letting out a raucous, mocking laugh.

It crushes the innocent,

striking terror into the hearts

of its own

blameless citizens—

a spectacle that delights

a handful of cunning scoundrels!

©Ravindra Singh Yadav

विशिष्ट पोस्ट

विरोध-अंतरविरोध

निज स्वप्न लगे भयावह  औरों के सुंदर-सुखद चितेरे  मुखरता मौन हो गयी  जब सिसकियों के सागर  हुए लबालब बहुतेरे खोटे सिक्के लेने लगे  इम्तिहान खर...