मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026

मछली और पानी




ज़िंदा मछली धारा के विरुद्ध ही तो तैरती है 

जूझती है लहरों से, तब जाकर साँस लेती है


कहावतों-मुहावरों में समाहित है मछली 

कविता-कहानी,ग्रंथों में अवतरित है मछली 


कहीं सजावट है तो कहीं भोजन है मछली 

अब बड़े व्यापार का प्रयोजन है मछली


मासूम की कविता की मधुर तुकबंदी है मछली

एक्वेरियम के सीमित जल में आज बंदी है मछली


सारा पानी ज़हरीला हुआ, फिर भी कैसे जिये मछली?

घुटकर भी इस माहौल में, औरों के काम आ रही मछली। 

©रवीन्द्र सिंह यादव   

 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

आपकी टिप्पणी का स्वागत है.

विशिष्ट पोस्ट

मछली और पानी

ज़िंदा मछली धारा के विरुद्ध ही तो तैरती है  जूझती है लहरों से, तब जाकर साँस लेती है कहावतों-मुहावरों में समाहित है मछली  कविता-कहानी,ग्रंथों ...