मंगलवार, 2 जून 2026

युद्ध में ध्वस्त हुआ घर

युद्ध में ध्वस्त हुआ घर 

गया है तार-तार बिखर

धधकते अंगारों पर 

आओ बरसो प्यारे जलधर

गृहस्वामी का कुंबा गया

द्वार पर लहलहाता अमलतास झुलस गया 

दीमक,चींटी,चूहा,चिड़िया और कॉकरोच भी  

अब गये हैं सारे के सारे मर

नन्हे सुकोमल हाथों ने 

बनाई थी जो पेंटिंग 

बच्चों के अनमोल रत्न खिलौने 

पढ़ने-लिखने के लिये किताबें-क़लम 

माँ के बनाये हुए स्वेटर

पिता ने सजायी थी जो ईंटें  

सभी की पसंद सब्ज़ नर्सरी 

रिश्ते-सपने सब धमाके में ख़ाक हुए जलकर  

वह कौन विकृत क्रूर व्यक्ति है 

ख़त्म हुए हैं ये सब जिसके आदेश पर? 

© रवीन्द्र सिंह यादव   

शब्दार्थ:

1. कुंबा (संस्कृत) = परिवार, घराना, क़बीला 

2. सब्ज़ (फ़ारसी) = हरा रंग, रंग में हरी,हरियाली 

3. ख़ाक (फ़ारसी)= मिट्टी 

4.जलधर= बादल, संगीत का एक राग  

  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

आपकी टिप्पणी का स्वागत है.

विशिष्ट पोस्ट

युद्ध में ध्वस्त हुआ घर

युद्ध में ध्वस्त हुआ घर  गया है तार-तार बिखर धधकते अंगारों पर  आओ बरसो प्यारे जलधर गृहस्वामी का कुंबा गया द्वार पर लहलहाता अमलतास झुलस गया  ...