इठलाती  शाम  चली  है 
 गुज़रने   के   लिए 
परिंदे  तैयार  हैं  फिर
 सिंदूरी धूप में निखरने के लिए ।
आदमी  लगा  है  रात-दिन
 कुछ  न  कुछ  करने  के  लिए 
नन्ही  चिड़िया  सोने चली है 
सपनों  में  बिचरने  के  लिए। 
नियति-चक्र  नहीं  बना  है
पलछिन  भी  ठहरने  के लिए 
दुनिया  ने  इंतज़ाम  किए हैं
 सन्नाटा  पसरने  के  लिए। 
सुमन  से  आज़ाद  है  सुगंध 
हवाओं  में  बिखरने  के लिए 
हम आज  बेक़रार  हैं  क्यों 
भाव  रिश्तों  का परखने  के लिए।
नई  सुबह  का  इंतज़ार  है 
जब  कुछ  न  हो  अखरने  के  लिए 
प्यास  बुझ  जायेगी  अब
आई  है  बदली ज़मीं पर उतरने  के  लिए।
# रवीन्द्र  सिंह यादव
शब्दों के अर्थ / पर्यायवाची / Word Meanings  
इठलाती= चंचल  अदाओं के साथ मटकती या इतराती हुई/ Flirtatiously 
परिंदे   = पंछी ,पक्षी, खग / Birds
बिखरने  =  फैल  जाना , अलग-अलग हो जाना / Disperse
नन्हीं = छोटी,लघु / Small
विचरने  = घूमने-फिरने , विचरण   करने / To Walk
नियति-चक्र= प्रकृति  का चक्र , समय-चक्र ,काल-चक्र / Nature's Cycle
पलछिन =समय का बहुत छोटा हिस्सा ,पल,क्षण /  Moment
पसरने   = फैलने , विस्तार करने / To Spread
सुमन= फूल ,पुष्प / Flower
सुगंध= अच्छी  गंध ,ख़ुशबू  , मनभावन महक / Fragrance/ Flavour 
बेक़रार = बेचैन, व्याकुल , तड़प से भरा हुआ / Restless
अखरने = बुरा लगने , चुभने ,कचोटने / To Pinch
बदली =  बादल  का छोटा टुकड़ा / Small Cloud/


आदरणीय रविन्द्र जी -------- सधे शब्दों में सुंदर आशा भरी रचना !!!!!!!!!!!!!!सादर सस्नेह शुभकामना |
जवाब देंहटाएंआपकी इस प्रविष्टि् की चर्चा कल मंगलवार (21-01-2020) को "आहत है परिवेश" (चर्चा अंक - 3587) पर भी होगी।
जवाब देंहटाएं--
सूचना देने का उद्देश्य है कि यदि किसी रचनाकार की प्रविष्टि का लिंक किसी स्थान पर लगाया जाये तो उसकी सूचना देना व्यवस्थापक का नैतिक कर्तव्य होता है।
--
हार्दिक शुभकामनाओं के साथ।
सादर...!
डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक'
आपकी लिखी रचना "पांच लिंकों के आनन्द में" रविवार 30 जून 2024 को लिंक की जाएगी .... http://halchalwith5links.blogspot.in पर आप भी आइएगा ... धन्यवाद! !
जवाब देंहटाएंअप्रतिम भावों से युक्त आशाभाव को जागृत करती सुंदर और सार्थक रचना आदरणीय सादर
जवाब देंहटाएंबहुत सुन्दर
जवाब देंहटाएंबहुत सुन्दर
जवाब देंहटाएं"दुनिया ने इंतज़ाम किए हैं
जवाब देंहटाएंसन्नाटा पसरने के लिए।"
&
"सुमन से आज़ाद है सुगंध
हवाओं में बिखरने के लिए " - अतुलनीय कथन ...